अतिरिक्त सचिव ने की उतई एवं पाऊवारा मे साइंस पार्क का अवलोकन

रोशन सिंह@ उतई। छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त सचिव श्रीमती रेणु पिल्लई व संचालक व प्रभारी डॉ श्रीमति जे के रॉय ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उतई एव पाऊवारा मे साइंस पार्क का अवलोकन किया। व्याख्याता अंकिता तिवारी व शुभ्रा वर्मा ने बताया कि साइंस पार्क में 32 उपकरण लगे हैं। जिसमें चक्रीय पथ, प्रथम श्रेर्णी का उत्तोलक, न्यूटन रंग चक्र, परवलयज परावर्तक, प्रतिध्वनी नली, लिसाजस आकृति, धूर्णन और गति, विडशॉक, घुमावदार पथ, न्युटन गति का तृतीय नियम, रंग छन्नी, भार उठाने वाला यत्र, दोहरे सिरे वाला शंकु, तरंग चलन, घंटी मीनार, वेग मापक, द्रव्यमान व जड़ता, घीरनी व घिरनी खण्ड, अपकेद्रीय बल, उर्जा संरक्षण, म्यूजिकल ट्यूब, प्लैंक नियम, कैटरपिलर वैज्ञानिक ढांचा, पानी की आकृति का प्रतीक, पेंडुलम तरंग, डीएनए मॉडल, दृष्टि का स्थायीत्व, पाइथागोरस प्रमेय, आवर्धन फ्लैट, उत्थापन, प्रक्षेप्य, स्टेट्र बार पासिग पैराबोला, पानी की आकृति का प्रतीक अन्य शामिल हैं।श्रीमती पिल्लई ने साईस पार्क में लगे उपकरणों को देख काफी प्रसन्न जताई। उन्होंने कहा कि पार्क का लाभ स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा आसपास स्कूलों के बच्चों को भी दिया जाए। ताकि उन्हें भी तकनीकी ज्ञान का फायदा हो सके। शाला के सभी बच्चों के द्वारा पूरे साइंस पार्क के माडल की जानकारी दिया गया। सभी माडल को समझाया गया। उन्होंने बच्चों से पार्क से संबंधित प्रश्न किया। सभी बच्चों ने विस्तार पूर्वक जवाब दिया। जिस पर अधिकारियों ने बच्चों की प्रशंसा की। इस दौरान श्रीमती पिल्लई ने साइंस पार्क के सुधार हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक दुर्ग अमित घोष, बीईओ दुर्ग गोविंद साव, प्राचार्य सरला राणे, हेमलाल जांगड़े, व्याख्याता शुभ्रा वर्मा, संकुल समन्वयक एसडी कुरैशी, प्रेमलाल साहू, प्रधान पाठक सांवत राम साहू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *