आशा शर्मा की रिपोर्ट
राजिम। पुलिस विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए टीआई बोधन साहू ग्राम बोरसी निवासी ने मंगलवार को फिंगेश्वर में गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू,मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया ।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव ,वरिष्ठ भाजपा नेता रामुराम साहू ,मंडल प्रभारी पारस ठाकुर ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू ,महामंत्री मिंजून साहू,पार्षद मंजू हरित ,लिखन निषाद,उपाध्यक्ष अशोक साहू,किसान मोर्चा महामंत्री भुवनलाल साहू,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू,योगेश साहू,छगनलाल साहू,गजेन्द्र निषाद,महेश कुमार,भगवानी साहू,ओमप्रकाश रात्रे,दयाराम साहू,आनंद साहू,बुथ अध्यक्ष रवि कुमार,बुथ अध्यक्ष राधेश्याम साहू,भाजयुमो महामंत्री मोहित साहू,बुथ अध्यक्ष तुलसी राम साहू,रामकिसुन साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
