आई. पी.एच.एस. में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी

* । छुरा @@@@छुरा नगर के सबसे विश्वसनीय संस्थान में से एक “इंडियन पब्लिक हाई स्कूल छुरा” में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह काफी शानदार रहा ।दिनांक 04/02/2023 दिन शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यार्थीयों को क्रमशः थीम दिया गया था जिसमें- क्लास नर्सरी के लिए ‘पारी और महाराजा’ का थीम,क्लास एल के जी के ‘सब्जी और एनिमल’ का थीम,क्लास यू के जी के लिए ‘राधा-कृष्णा’ का थीम,क्लास 1st से 3rd तक के लिए ‘इंडियन फ्रीडम फाइटर’ का थीम,क्लास 4th से 5th तक के लिए ‘छत्तीसगढ़ संस्कृति’ का थीम,क्लास 6th से 9th तक के लिए ‘ भारत के सभी राज्य की संस्कृति’ का थीम था। विभिन्न पोशाको से सुसज्जित विद्यार्थीयों की छटा देखते ही बन रही थी । जिसको देखकर सभी दर्शको का खुशी का ठिकाना नही रहा, साथ ही साथ वार्षिक खेल प्रतियोगी का पुरस्कार प्राप्त कर विधार्थियो का चहेरा खुशी से खिल उठा । इस शानदार समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में छुरा नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संचित साहू रहे,विशेष अतिथि के रूप में बी आर साहू सर रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष खिलावन साहू ने की कार्यक्रम में पालक गण पालक के साथ संस्था प्रमुखश्री प्रीतम साहू रेवेंद्र दीक्षित (प्रिंसीपल) श्रीमती प्राची साहु, श्रीमती नंदेश्वरी साहु, श्रीमती सोनिया सोनी, श्रीमती मंगला देवी राजपूत, श्रीमती हेमलता पटेल, पदमनी साहू, टिकेश्वरी रात्रे, कुसुमकिरण साहू, श्री सुरेश साहु, ओमप्रकाश ध्रुव, निरंजन लुहार, आशीष पात्रा एवं डिगेश बघेल सभी शिक्षकगण तथा सभी ड्राइवर और आया दीदी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *