कलेक्टर एवं एसपी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

***लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद*गरियाबंद जिले के राजिम में माघी पुन्नी मेला में आज सोमवार शाम गरियाबंद जिला कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले अपने कनिष्ट अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं एसपी ने मेला स्थल का पैदल चलते हुए नदी मार्ग से एक-एक जगहों को देखते रहे तथा शानदार व्यवस्था के लिए निर्देश देते रहे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर मेले का काम शुरू होने से लेकर लगातार निरीक्षण के लिए पहुंच जाते थे और लोमश ऋषि आश्रम से लेकर नदी क्षेत्र, कुलेश्वर मंदिर, राजीवलोचन मंदिर तथा मेला ग्राउंड पर लगातार फोकस करते रहे। मेले के सुंदर स्वरूप की लगातार चर्चा हो रही है जिसमें जिला कलेक्टर की मेहनत स्पष्ट रूप से दिख रही है। सोमवार को उन्होंने मंदिर के अलावा रेत की सड़क पर चलते हुए पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *