उतई ।नगर पंचायत उतई के पदाधिकारियों ने दुर्ग जिलाधीश पुष्पेंद्र मीणा से मिलकर उतई नगर में ग्रीष्म कालीन पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज मद से पेयजल पूर्ति हेतु 10 नग बोर खनन की कराने की मांग किया गया। नगर के शीतला तालाब सौंदर्यकरण में 6.66 लाख रु.गहरीकरण हेतु कलेक्टर दर की स्वीकृति दिलाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री पालिका बाजार के लिए भूमि अधिपत्य की स्वीकृति दिलाने के आग्रह किया गया।नगर में 75 लाख रु. की लागत से बनने वाली सामुदायिक मंगल भवन के लिए भूमि अधिपत्य के लिए निवेदन किया एवं नगर में 5 वर्ष पूर्व रुकी हुई जल आवर्धन योजना को रेल लाइन पुरई खम्हरिया के पास पाइप लाइन बिछाने का कार्य रुका हुआ है उसे जल्द कराए जाने रेल्वे अधिकारियों से चर्चा करने की चर्चा किया गया। सभी संबधित विषयो पर जिलाधीश ने संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर से त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, पार्षद तोषण लाल साहू ,सुरता सिंग गढ़े वीरेंद्र गोस्वामी प्रेम नारायण साहू उपस्थित रहे ।
उतई नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से 10 नग बोर खनन की मांग किया
