उतई (सतीश पारख) दुर्ग ग्रामीण के युवा नेता उतई सोसायटी के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड को दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति के लिए क्षेत्र के कांग्रेसियों तथा सामाजिक जनों ने मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार मानते हुवे उन्हे बधाई दी है।दिवाकर गायकवाड गुरुघांसी दास गुरुद्वारा समिति उतई के अध्यक्ष सहित उमरपोटी पंचायत का भी प्रतिनिधित्व कर चुके है ।उनकी माता श्रीमती झमित गायकवाड़ वर्तमान में दुर्ग जनपद की उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है तथा उमरपोटी पंचायत की दो कार्यकाल दस वर्ष सरपंच भी रह चुकी हैं।दिवाकर गायकवाड मंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबियों में गिने जाते हैं। उनके कार्यों तथा सामाजिक सेवाओं के मद्देनजर ही उन्हे जिम्मेदारियां दी गई हैं।
दिवाकर गायकवाड दुर्ग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
