मनरेगा में काम कर घर वापस लौट रहे मजदूर की मौत

पाटन. विकासखंड के ग्राम पंचायत पतोरा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत छापर नाला में काम चल रहा है। जिसमे 207 मजदूर कार्यरत है। रोज की तरह काम पूरा होने के बाद गुरुवार को भी 11 बजेसभी मजदूरों की उपस्थिति हाजिरी लेने के बाद काम कर रहे श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई। जिसमें से एक मजदूर संतुराम साहू अपनी साइकिल से वापस घर आ रहे थे। नाला से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे तभी ठीक नही लग रहा कहकर रुक गए । उस समय वहां पर उनके परिजन और  अन्य मजदूर भी उपस्थित थे। मजदूर के बेहोश होने की खबर सुनते ही काम मे लगे मेट के द्वारा तुरंत उन्हें उतई स्थित सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उतई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लाश को पोर्टमार्टम के लिये भेज गया।

रोजगार सहायक पुरुषोत्तम कुर्रे ने बतलाया कि छापर नाला में सफाई का काम चल रहा है। सभी मजदूरों की हाजिरी लेने के बाद छूट्टी दिया जा चुका था। इसी दौरान एक मजदूर की रास्ते मे बेहोश होने की खबर मिलने पर उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *