पाटन। पाटन राज ठेठवार यादव समाज की कार्यकारिणी व परिक्षेत्र प्रमुखों की संयुक्त बैठक आज दिनांक 4/2/2023 को ठेठवार यादव समाज भवन आमालोरी में आयोजित किया गया।
उक्त बैठक में वार्षिक अधिवेशन 2023 का आयोजन पहंदा परिक्षेत्र अन्तर्गत आयोजित करने, समाज के जन प्रतिनिधियों पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का सम्मान एवं शासकीय सेवकों का सम्मान(अधिकारी एवं कर्मचारी), सत्र 2021-22 में अध्ययन रत उत्तीर्ण बच्चों का सम्मान कक्षा 10 वी व 12 वीं में सर्वाधिक अंक (A ग्रेड या 80% से अधिक), वार्षिक अधिवेशन की तैयारी हेतु समस्त परिक्षेत्र प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए शीघ्रता पूर्वक परिक्षेत्रीय डाटा राज सचिव को उपलब्ध कराए जाने एवं परिक्षेत्र स्तर पर सामाजिक संगठन मजबूती हेतु कार्य करने एवं वार्षिक अधिवेशन में अधिक से अधिक सामाजिक जनों की उपस्थिति पर सहमति बनी।उक्त बैठक में ठेठवार समाज पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष बलराम यादव सचिव अश्वनी यादव,कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव गुरुजी, संगठन मंत्री मोहन यादव, राज महतो राज कुमार यादव, अर्जुन यादव, सनत यादव, सालिक यादव, कमलेश यादव, संतोष यादव, हेमलाल यादव, भुनेश्वर यादव, शशि शंकर यादव, नेतराम यादव,ओमप्रकाश यादव,घनश्याम , विनोद, राम विलास, दुजराम, राकेश कुमार, मुकेश यदु, देवेंद्र यदु, मधुसूदन यदू , संतोष यादव सहित अनेक सामाजिक जन सम्मिलित हुए।
पाटन राज ठेठवार यादव समाज करेगा सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान,कार्यकारिणी की बैठक में वार्षिक अधिवेशन कराने का निर्णय
