महविद्यालय उतई को प्रोत्साहन पुरुस्कार…मंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

उतई (सतीश पारख) शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई की जनभागीदारी प्रबंधन समिति को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित प्रबंधन समितियों के बीच अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में छात्र हित में एवं महाविद्यालय के विकास में उल्लेखनीय कार्य हेतु महाविद्यालय उतई को प्राप्त प्रोत्साहन पुरस्कार महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय एवं जनभागीदारी प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने एक गरिमामयी आयोजन में प्राप्त किया ।उन्होंने महाविद्यालय के विकास का सारा श्रेय दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में लोक निर्माण गृह धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया जिनके सहयोग से महाविद्यालय कार्यों में अनेक महत्वपूर्ण आयाम हासिल किए ।इस सम्मान के लिए नगर प्रतिंनिधियों प्रबुद्धजनों ने बधाईयां प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *