रिसाली मंडल अध्यक्ष बनने पर शैलेन्द्र शेंडे का हुआ स्वागत

रिसाली (सतीश पारख) निगम के वार्ड 13 के पार्षद विधि यादव द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के स्वागत हेतु मरोदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले ही कार्यक्रम में भाजपाइयों में एक नया उतसाह दिखा। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने नए मंडल अध्यक्ष का जोशीला स्वागत कर आगामी चुनाव में संगठित होकर कार्य करने का संदेश दे दिया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने नए मंडल अध्यक्ष को बधाई दिया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए भाजपा को जीत दिलाने के लिए मार्गदर्शित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनु.जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू लाल नेताम वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार राणा, डी एन राव, पुरेंद्र साहू, सोनू राम सिंह,पप्पू चंद्राकर,सेवक राम साहू,मोहन देवांगन,चोवा निषाद,अरुण वर्मा, पार्षद विधि यादव, पार्षद रमा साहू, पार्षद मनीष यादव, पार्षद धर्मेंद्र भगत सहित भाजपा कार्यकर्त्ता डामन सर्वा, मनोज साहू, रूपेश यादव,पूनम चन्द सपाह,अश्वनी बनपाल,नवीन सिन्हा, शंकर यादव, रमेश वर्मा,भागवत बुंदेला,वरुण साहू ,अनिल साहू, शम्भू पटेल, श्रीमती संस्कृति वर्मा,सितारा देवी, शुभम निर्मलकर, बंटी चंदेल, रमेश मानिकपुरी,संतराम धीवर सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *