- केंद्रीय बजट पर भाजयुमो उपाध्यक्ष की प्रतिक्रिया
बेमेतरा। देश का केन्द्रीय बजट आमजन के जीवन को प्रभावित करने वाला बजट है आज केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा युवा मोर्चा बेमेतरा उपाध्यक्ष आशीष सोनी ने बजट को आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाला बताया।छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह बजट कई मायने में प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने वाला साबित होगा।देश के आदिवासी अंचल मे संचालित740 एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 38800शिक्षक व सहयोगी कर्मचारियों की भर्ती होगी।आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए15हजार करोड़ से अधिक की धन राशि का प्रावधान किया गया है।आधुनिक कृषि एवं डिजिटल ट्रेनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 20लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।बजट में मेडिकल कालेजों में 157नए नर्सिंग कालेज का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना में 66प्रतिशत वृद्धि के साथ 79 हजार करोड़ तथा जल जीवन मिशन में 70हजार करोड़ का प्रावधान देश के हर नागरिक के पक्के मकान व स्वच्छ पेयजल का सपना पूरा करने वाला साबित होगा। आशीष ने केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए नए आयकर प्रणाली तथा 7लाख तक के आय मे आयकर छूट को ऐतिहासिक व मध्यमवर्गीय परिवार को राहत देने वाला बताया।प्रधानमंत्री अन्न योजना का विस्तार जनवरी2024तक किया गया जिसका लाभ 80 करोड़ लोगों को मिलेगा।पशुपालन व डेयरी को प्रोत्साहित करने ऋण हेतु 20लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।
