लोककला से ही हमें अपनी परंपरा के करीब जाने का मिलता है मौका… छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव में शामिल हुए के्रडा सदस्य विजय साहू

भिलाई . कुरुद बस्ती वार्ड-२२ में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यअतिथि विजय साहू क्रेडा सदस्य छत्तीसगढ़ थे। विशेष अतिथि निर्मल कोसरे महापौर चरोदा निगम, अध्यक्षता मुकेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, श्रीमती अनिता अजय साहू पार्षद विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय साहू ने बताया कि आदिकाल से ही लोक गीत लोक कला के माध्यम से अपने रहन सहन खानपान आदि की जानकारी प्राप्त होती है , आदि ऋषि नारद जी ने भी गायन के माध्यम से सामवेद का गान किया था और वर्तमान में पंथी नृत्य के माध्यम से गुरु बाबा घासीदास जी का संदेश पूरे विश्व में फैला हुआ है वही पंडवानी के गायिका तीजन बाई जी के माध्यम से महाभारत की पूरी कथा को विश्व में जाना है, इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री निर्मल कोसरे जी ने आयोजन कमेटी के आयोजन को सहारा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराने की सलाह दी, कार्यक्रम को श्री मुकेश चंद्राकर ,श्री धर्मराज शर्मा ,श्रीमती रीता सिंह गेरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। असम, गुजरात, उडीसा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश के लोक कलाकारों भागीदारी दी।
लोककला महोत्सव को सपन्न कराने में नरेंद्र निषाद, कैलाश चतुर्वेदी, अजय साहू, विनोद साहू, बलराम साहू, विनोद चतुर्वेदी, महेंद्र साहू, संजय गायकवाड़, विमल चतुर्वेदी, राजकुमार निर्मलकर का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *