आशा शर्मा की रिपोर्ट
राजिम। आज राजिम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुसकेरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी बच्चों एवं स्कूल प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
