रोशन सिंह@उतई ।नगर कांग्रेस कमेटी उतई द्वारा नगर के मवेशी बाजार में स्थित दशहरा मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव थी।अध्यक्षता जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष झमित गायकवाड ने की।विशेष अतिथि समाजसेवी हर्ष साहू सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड झूमुक साहू थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।उसके बाद नगर के लगभग 150 लोगो का सम्मान किया गया जिसमे नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी,सेवानृवित शिक्षको,आर्मी जवानो,समाजसेवी,स्वच्छता कर्मियों,प्रतिभावान छात्र छात्राओं भूमिपुत्र,किसान अन्नदताओं को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी यादव ने कही की किसी को सम्मान देने से अपनी मान में वृद्धि होती है,ऐसा आयोजन पहली बार नगर में हो रहा है जिसमे सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जो तारीफ ए काबिल है।समाजसेवी हर्ष साहू ने कहा की नित नए कार्य की चाहत होनी चाहिए फिर कोई भी बड़ा से बड़ा काम आसान हो जाता है,जिस प्रकार नगर में सम्मान समारोह का आयोजन कर इतने लोगो को एक साथ इकठ्ठा कर सभी का सम्मान करना भी एक बहुत बड़ी आयोजन है।ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए।अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी लोक गायिका रजनी रजक पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा सुरता सिंह संतोषी कुंजाम मनोरमा देवांगन राकेश साहू खुमान सिंह साहू राजीव जान प्रमोद जैन सतीश पारख रोहित साहू रूपनारायण शर्मा दिवाकर गायकवाड टिकेंद्र ठाकुर गिरधर सोनी मुकेश मेश्राम भावेश साहू ऋषि साहू आदि थे कार्यक्रम का सफल संचालन बहादुर सिंह नेताम ने किया।रात्रि में मनोरजन के लिए छत्तीसगढ़ी लोक अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर,एवं स्वर्णा दिवाकर की शानदार प्रस्तुति हुई।
नगर कांग्रेस कमेटी उतई द्वारा दशहरा मैदान में आयोजित की गई सम्मान समारोह
