रोशन अवस्थी@देवभोग । प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महा अभियान हाथ से हाथ जोड़ कार्यक्रम का आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के द्वारा पांचवे दिन में मोहुल कोट, डूमर पीटा व चिचिया में सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजन हुआ था जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी व ग्राम के किसान मजदूर इस पदयात्रा में शामिल हुए । और प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक जाकर किसानों व आम नागरिकों को समझाया गया। जिससे छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजना जैसे गोधन न्याय योजना ,नरवा गरवा घुरवा बाड़ी ,राजीव गांधी किसान योजना यह सभी सरकार की योजना के बारे आम नागरिकों व किसानों के बीच जाकर उन्हें बतलाए। व केंद्र सरकार की समस्त जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच लाने के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जगह-जगह चलाया जा रहा है। और आम नागरिकों के बिच पहुंच कर उनको समझाया जा रहा हैं।
इस समापन समारोह में पदयात्रा के हाथ से हाथ जोड़ो प्रभारी सेवन पुजारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी ,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भविष्य प्रधान, प्रदेश महासचिव उमेश डोंगरे, वरिष्ठ नेता अरुण सोनवानी, दुर्गा चरण अवस्थी राजेश तिवारी ,राजकुमार प्रधान सूरज शर्मा, वेणुडोंगरे सहित कांग्रेस अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
