उतई ।श्री रामायण मानस समिति द्वारा उतई द्वारा रामायण मानस महोत्सव का आयोजन किया गया था।जिसका समापन गृह लोक निर्माण राजस्व एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कालिका मंच हथखोज पारा नगर पंचायत उतई मे रामायण मानस महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल की सुप्रसिद्ध मंडलीयो ने भाग लिया। अनवरत दो दिवस मानस गान की अविरल धारा बही कार्यक्रम के अंतिम दिवस श्री सिद्धेश्वरी बघवा जस झाकी मंडली का आयोजन भी हुआ ।रामायण सम्मेलन में कुल 14 मंडलियों ने अपनी प्रतिभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानस परिवार समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी सचिव मुकेश साहू एवं समिति के समस्त सदस्यों ने समस्त दानदाताओं समस्त अतिथियों एवं समस्त नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।
उतई में मानस महोत्सव का हुआ समापन
