रायपुर राजधानी में जिला स्तरीय विशाल रैली कार्यकर्ता सम्मेलन 12 फरवरी को संपन्न होगा-आज तैयारी हेतु मुख्यालय में संध्या बैठक संपन्न हुई

रायपुर। आम आदमी पार्टी जिला रायपुर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राजधानी रायपुर में आगामी 12 फरवरी को संपन्न होगा। इस सम्मेलन की तैयारी हेतु रविवार संध्या 6 बजे पार्टी मुख्यालय पंचशील नगर में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य सूरज उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। राजधानी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक मैं अनेक वरिष्ठ जनों ने पार्टी प्रवेश किया। बैठक में 12 फरवरी के सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। रायपुर जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं सचिव विजय कुमार झा अधिवक्ता ने बताया है कि बैठक में कार्यक्रम स्थल व अन्य समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधायक नई दिल्ली सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की गरिमामय उपस्थिति में सम्मेलन संपन्न होगा। सम्मेलन के पूर्व राजधानी में विशाल रैली का आयोजन किया गया है। तदोपरांत आगामी 19 मार्च के कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ नेता सूरज उपाध्याय, एसके नायडू, एमएस हैदरी, पवन सक्सेना, सागर क्षीरसागर, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार,नीरज चंद्राकर, लोकसभा सचिव पलविंदर पन्नू, एकांत अग्रवाल, बरखा सेंगर, शंकर सिंह, मनीष सारथी, पवन सक्सेना, संजय, हरविंदर, नीरज चंद्राकर, संजीव सिंह, सीत चंद्राकर, बलवंत भाई, प्रदुमन मिश्रा, राज शर्मा, अमितेश, होरी, महेश उपाध्याय, शिव शंकर शर्मा, श्रीनिवास कुमार, रियल दुबे,रघुनाथ यादव, कासिफ खान, राशिद अली, अरविंद राजपूत,अली हाफिज, शामिल थे जिन्होंने 12 फरवरी के रैली को सफल बनाने के लिए संकल्प पारित किया इस रैली के बाद 19 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार राजधानी पहुंचेंगे इस कार्यक्रम की सफलता के बाद उसकी तैयारी के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त लोकसभा सचिव परविंदर सिंह पन्नू रायपुर जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं सचिव विजय कुमार झा का पुष्प आहार से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *