पाटन।। क्षेत्र के ग्राम महुदा में 10 फरवरी से 18 फरवरी तक भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक श्रीमती दुलारी बाई पटेल, श्रीमती बुधवारिन बाई पटेल, श्री बलीराम पटेल, श्रीमती माया बाई पटेल है।कथा का समय प्रातः 10:30 से 1:30 दोपहर, 3:00 से शाम 5:30 तक चलेगा,कथा स्थल पुराना बाजार चौक महुदा। प्रथम दिवस दिनांक 10 फरवरी दिन शुक्रवार को स्थापना महात्मा,गोकर्ण कथा शनिवार को सत्संग महिमा, परीक्षित जन्म, राज्याभिषेक, कलयुग का दंड,रविवार सृष्टि प्रकरण, ब्रह्मा जी की उत्पत्ति, हिरण्याक्ष वध,अति अनुसूया सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र सोमवार राजा गणपत अजामिल, चित्रकेतु मंगलवार गजेंद्र मोक्ष सागर, मंथन वामन चरित्र अमरीश, हरिश्चंद्र कथा बुधवार राम जन्म कृष्ण अवतार पूतना वध, माखन चोरी बाल लीला गुरुवार वृंदावन गमन,कालिया मर्दन, रास लीला गोवर्धन, चिर हरण रुक्मणी मंगल शुक्रवार सनातन की कथा द्वारिका लीला सुदामा चरित्र यदुवंश भगवान का परलोक गमन परीक्षित मोक्ष चढ़ोत्तरी शोभायात्रा दिनांक 18 फरवरी को गीता सार पुर्णाहुति आरती किया जायेगा।।
महुदा में 10 फरवरी से 18 फरवरी तक भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
