उतई सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उतई ।नगर पंचायत उतई सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकाला गया। शासकीय गैर शासकीय सामाजिक संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा।नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद तोषण साहू प्राचार्य चंद्रकिरण साहू सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर खुमान सिंह साहू योगेश ठाकुर बहादुर नेताम दिवाकर गायकवाड गिरधर सोनी आदि थे।नेहरूं नगर उतई में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। व वार्ड 9 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चो को गणवेश वितरण किया गया।इसी प्रकार नगर के सदभावना चौक,गांधी चौक कालिका मंच इंदिरा नगर आदर्श नगर बजरंग चौक वृहताकार सहकारी समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी में, ग्राम पंचायत डूमरडीह ग्राम पंचायत खोपली ग्राम पंचायत पुरई ग्राम पंचायत उमरपोटी आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *