पाटन: कुर्मीगुंडरा में प्रतिबंधित कौहा लकड़ी का मिला जखीरा

पाटन। विकास खण्ड के ग्राम कुर्मीगुंडरा में  कौहा लकड़ी का जखीरा मिला है। यहाँ पर शासकीय भूमि व एक ग्रामीण के खलिहान पर  अर्जुन (कौहा) का लकड़ी भारी मात्रा में रखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी ए डब्ल्यू खान पूरी टीम के साथ पहुंची। कौहा लकड़ी को किसने काटकर इतनी बड़ी मात्रा में रखी थी। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा के सरपंच, पूर्व सरपंच व अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में लकड़ी की जप्ती बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *