छुरा…… 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला गिधनी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम भारत माता और महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इसी बीच शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में छत्तरसिंग ठाकुर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और तिरंगा झंडा को सलामी देकर राष्ट्रगान का शुभारंभ किया गया। और 74 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और वही इसी बीच शासकीय प्राथमिक शाला में उमान सिंह ठाकुर उपसरपंच ने ध्वजारोहरण किया गया।जिसमें कार्यक्रम में प्रमुख रुप से हेमलाल पटेल शिक्षक,राधेलाल साहू शिक्षक,नोहर पटेल शिक्षक,धनीराम ध्रुव शिक्षक,उमानसिंग ठाकुर उपसरपंच,कातुक ठाकुर पंच,रामू ठाकुर पंच,पुनितराम ठाकुर,ओंकार सेन,देवांन्नद ठाकुर,गोवर्धन ठाकुर देवनाथ ठाकुर,उत्तम ठाकुर,देवांगन ठाकुर,भारत ठाकुर,केशु यादव, कोमल सिंग ठाकुर,एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, रसोईया और शाला प्रबंध विकास समिति के सदस्य व छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
