पाटन में आज से कांग्रेस की ग्राम देवादा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी

पाटन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने जा रही है. इससे पहले ही कांग्रेस पार्टी ने एक नए अभियान की घोषणा कर दी है जो 26 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।

पाटन ब्लॉक में ये यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गाँव देवादा से शुरू होगी। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम देवादा से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसी गाँव गाँव मे घर घर जाकर भूपेश सरकार की योजनाओं और जन हितैषी कार्यों की जानकारी भी लोगों को देंगे।

अभियान के तहत पदयात्रा के लिए यात्रा प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। पढ़िए पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *