बेमेतरा जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया विभिन्न आयोजन

**बेमेतरा(सुनील नामदेव)-महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर शासकीय कन्या शाला बेमेतरा में बालिकाओं के जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें बालिकाओं को कानूनी व अन्य जानकारी प्रदान की गई। शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 जनवरी सें 24 जनवरी 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती जसविन्दर कौर अजमानी मलिक उपस्थित थी। उनके द्वारा उपस्थित छात्राओं को विशेष रूप सें सायबर क्राईम, मोबाईल के दुरुपयोग, धरेलु हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन अपराध सें बचाव इत्यादि विषय पर कानूनी जानकारी दी व सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चंद्राकर द्वारा उपस्थिति छात्राओं को बालिका दिवस की बधाई देते हुए बालिकाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं सें छात्राओं को अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरणादायक व रोचक जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा छात्राओं को बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी विषय पर जानकारी दिया गया।इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती कविता बाजपेयी ने अपनी प्रेरणादायी उद्बोधन में बालिकाओं को जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर होने तथा शिक्षा की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किए। बालिका दिवस पर शासकीय कन्या शाला में बेटी बचाओं बेटी पढाओं थीम पर रंगोली प्रतियोगिता तथा प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागी छात्राओं को विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारी एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *