राजूलाल नेताम भिलाई जिला,योगेश ठाकुर दुर्ग जिला अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

**दुर्ग *(सतीश पारख)* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवम संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है ।जिसमे भिलाई जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजूलाल नेताम को नियुक्त किया गया है ,राजूलाल नेताम पूर्व में भी इस पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुवे वर्तमान में भी भिलाई जिला अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष है जिन्हे पुनः दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है । वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दुर्ग जिलाध्यक्ष के पद पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत उतई के वार्ड 01 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद तथा नगर पंचायत उतई में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे योगेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है ।पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए राजूलाल नेताम व योगेश ठाकुर को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *