छुरा:- विश्राम गृह छुरा के प्रांगण में स्व. उमेश राजपूत की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। स्थानीय पत्रकारों साथियों ने स्व.राजपूत के छात्राचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकार स्व. राजपूत गरियाबंद जिले के छुरा के निवासी थे, जिनको उनके ही निवास पर शाम के समय 23 जनवरी 2011 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी थी जिसकी जांच अभी तक चल ही रही है और मामला न्यायालय में लंबित है किंतु अपराधी आज भी कानून की गिरफ्त से बाहर है। पत्रकार स्वर्गीय उमेश राजपूत के छोटे भाई परमेश्वर राजपूत न्याय पाने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई से जांच की मांग की थी और सीबीआई ने भी कुछ वर्षों तक जांच किया। किन्तु आज तक पत्रकार स्व. उमेश राजपूत को न्याय नही मिल सका है। जिनकी पुण्यतिथि प्रति वर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है। इसी क्रम में आज विश्राम गृह छुरा के प्रागंण मे स्व. उमेश राजपुत (पत्रकार) की 12 वीं पुण्यतिथि पुष्प हार,गुलाल लगाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रध्दाजंलि मनाई गई। जिसमें छुरा नगर के पत्रकार नरेन्द्र तिवारी,अ.समद रिजवी ,परमेश्वर राजपुत, प्रकाश कुमार यादव,रेवेन्द्र दीक्षित,कुलेश्वर सिन्हा,उज्जवल जैन,दीलिप बघेल, मेष नंदन पांडेय, ईमरान मेमन, यामिनी चंद्राकर,योगेश्वर जांगड़े के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
छुरा नगर में मनाई गई पत्रकार स्व.उमेश राजपूत की 12 वी पुण्यतिथि
