दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के गाँव गाँव जाकर उनका कुशलक्षेम पूछ लिया जा रहा है उनसे राय

दुर्ग ग्रामीण. प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु द्वारा मनरेगा मे कार्यरत मजदूरों तक पहुंच कर उनका हालचाल जानने व कोरोना वायरस से बचाव सम्बन्धित सुझाव देने कि शुरुआत की गई । जिसे आगे बढाते हुए उनके प्रतिनिधि हर्ष साहु , जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य बुधवन्तीन मधुकर, राजेश साहु व स्थानीय सरपंच द्वारा ग्राम पाऊवारा ,कोकडी़, कोड़ीया, भानपुरी, हनोदा, धनोरा, खम्हरिया, पुरई, उमरपोटी व डुमरडीह के मनरेगा स्थल पर जाकर मनरेगा मजदूरों का हाल चाल जाना व सभी मजदूरों को स्वल्पाहार व छाछ बाँटकर व ताली बजाकर उनका उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *