खेल-खिलाड़ी :- पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला परफेक्ट इलेवन मटिया ने राणाखुजी को 6 विकेट से हराया

देवरीबंगला / जेसीसी एसोसिएशन राघोनवागाव के तत्वधान में चल रहे पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन फाइनल मुकाबले में पर्फेक्ट इलेवन मटिया ने रोमांचक मुकाबले में राणाखुजी को 6 विकेट से हराया। राणाखुजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 73 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पीछा करने उतरी परफेक्ट इलेवन मटिया ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल की। विजेता परफेक्ट इलेवन मटिया को विजेता ट्राफी और सात हजार एक रुपया का पुरस्कार दीया। वही फाइनल रनअप रही राणाखुजी की टीम को पाच हजार एक रुपया और ट्राफी का पुरस्कार दिया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर खूबचंद सिन्हा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंतर जिला पांच दिवसीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता में 37 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर खामभाट तथा चतुर्थ स्थान पर नारगी की क्रिकेट टीम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 जनवरी तथा समापन 22 जनवरी शाम को हुआ। प्रतियोगिता आयोजक जेसीसी एससियन राघोनवागाव के अध्यक्ष हेमलाल उर्वशा, उपाध्यक्ष भूषण धनंजय, सचिव राहुल उर्वशा, कोषाध्यक्ष ढालसिग सुधाकर, कप्तान तुकम सुधाकर थे। प्रतियोगिता में खेल के दौरान अमर राणा एवं गमेंद्र धनंजय ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों का मन जीत लिया। सरपंच हूंमकरण सुधाकर ने कहां की खेल प्रतियोगिताएं हमें संगठित रहने प्रोत्साहित करती है। ग्रामीण स्तर पर खेले जाने वाले खेलों से ही राष्ट्रीयस्तर की प्रतिभाएं सामने आती है। इस अवसर पर मोहितराम, गीतेश सुधाकर, पंचायत सचिव जागेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *