नारधी में दो दिवसीय खेलकूद एवम मंडाई महोत्सव का आयोजन

पाटन विकास खंड के ग्राम नारधी मे समस्त ग्रामवासी के सहयोग से जयहिंद नवयुवक मंडल के तत्वाधान मे 34वा वर्ष दो दिवसीय खेलकूद व मंडाई महोत्सव का आयोजन किया गया है। 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से ग्रामीण खेलकूद जिसमे रस्सा खीच, कुर्सी दौड़, दौड़,आलू दौड़, धीमी सायकल रेस, पैदल चाल, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे ग्रामीण पुरुष व महिलाओ सहित अन्य ग्राम के लोग भी भाग लेते है। जिसका पुरस्कार वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 27 जनवरी को किया जायेगा। साथ ही भव्य मंडाई के साथ रात्रि मे दुरदर्शन कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होंगी।कार्यक्रम शुभारम्भ के मुख्य अतिथि ललित सिन्हा सरपंच ग्राम नारधी, खिलावन वर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, श्री मती यशोदा साहू पूर्व सरपंच होंगे। साथ ही पुरस्कार वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग,श्री मती हर्षा लोकमणी चंद्राकर पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन, निश्चय वाजपेयी समाजसेवी, घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य पाटन होंगे। उपरोक्त जानकारी जयहिन्द नवयुवक मंडल नारधी के अध्यक्ष अरविन्द पाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *