भगवान के भजन, कीर्तन और कथा सुनने से शांत रहता है मन,,कुंवर सिंह निषाद

: देवरीबंगला / शनिवार को गहिरा नवागांव में संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिग निषाद ने श्रोताओं के साथ श्रीराम मानस कथा का श्रवण किया। उन्होंने दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस गायन स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान के भजन, कीर्तन और कथा सुनने से मन शांत रहता है। परिवार सुख, समृद्धि और उन्नति करता है। आप सभी श्रोता भाग्यशाली है की दो दिनों तक प्रभु श्रीराम की भक्ति करेगे। भगवान श्री रामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम है। भगवान राम ने हर कार्य तथा हर संबंध मर्यादा में रहकर निभाया है। बड़ी संख्या में शक्ति रुपी नारी यहां रामायण के विभिन्न प्रसंग सुनकर अपने जीवन में आत्मसात करेगी। संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार राम राज्य की स्थापना की ओर अग्रसर है। प्रदेश के किसान, युवा एवं महिलाएं खुश है। रामायण मंच को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख पारख साहू, जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री दुर्गा ठाकुर, विजय तारम, ढालसिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, खेदुराम भुआर्य, चमेली साहू, सुखबती ठाकुर, नरेंद्र सहारे, विजय आर्य, अगतुराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *