दाऊ उत्तम साव महाविद्यालय मचान्दुर NSS शिविर कांशीडीह में सम्पन्न

रोशन सिंह@उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचान्दुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर ग्राम काशीडीह में आयोजित किया गया। शिविर के छठवें दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर थी।। विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रवीण यदु प्राचार्य शासकीय उमा शाला धौराभाठा आर एल भारती सरपंच खोपली मंजू वर्मा सरपंच मचांदुर दिलीप साहू थे। फत्ते लाल वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक विनय शर्मा, समाजसेवी रोहित कुमार, अरुण भारती समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने की । कार्यक्रम की शुरुआत वीणा एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्राकर ने कही की राष्ट्रीय सेवा शिविर के माध्यम से हमे बहुत सी जानकारी प्राप्त होती है,जैसे ग्रामीण परिवेश रहन,सहन,आपसी भाई चारा, वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त इसके अलावा हमे ग्रामीण जनों स्वास्थ्य शिक्षा,स्वच्छता उनके मौलिक अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान करना।सबसे बड़ी बात की इस शिविर के माध्यम से लोगो के बीच पहुंच कर उनके बारे में जानना होता। अध्यक्षता कर रही प्राचार्य ने कही की मैं तो सोच ही नही सकती थी की मेरे महाविद्यालय के बच्चे इस ग्राम में अपने समय बिता पाएंगी मगर ग्रामीण जनों का स्नेह,प्यार उन्हे रहने को मजबूर कर दिया।ग्रामीणों के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीए अंतिम वर्ष की मंदाकिनी द्वारा प्रस्तुत राज गीत ‘अरपा पैरी के धार’ और गीतांजलि एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आकर्षण के केंद्र रहे ।शिविर के अंतिम दिवस शिविर का औपचारिक समापन हुई।।इस अवसर पर फत्तेलाल वर्मा,समाजसेवी रोहित साहू कार्यक्रम अधिकारी विकास टांडेकर सहित प्राध्यापक प्राध्यापिकाए उपस्थित थे।कार्यक्रम सहायक अधिकारी डॉ कल्याणी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *