पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क की चौड़ाई कम कर कार्य करवा रहे…व्यापारियों ने विरोध कर काम रुकवाया

अनेक जगह संपन्न लोगों को बख्सने नालियों के लिए सड़क छोटी कर दी/आखिर किसका वरदहस्त जो पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में भी मनमानी करने से बाज नही आ रहे अधिकारी

उतई (सतीश पारख) उतई मचांदुर मार्ग उतई बाजार चौक से आगे गायत्री मंदिर के पास लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की चोरी पकड़ी गई जब सिमेंटीकरण सड़क की चौड़ाई लगभग बीस मीटर का भाग सड़क की चौड़ाई एक मीटर के लगभग कम करके ढलाई करवाने की तैयारी थी जिसे आस पास के व्यापारियों ने रुकवा दिया कुछ देर काम बंद होने के बाद ठेकेदार द्वारा उक्त हिस्से को छोडकर आगे सड़क की ढलाई प्रारंभ की गई । व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया की दुर्ग पाटन मार्ग उतई मिनी माता चौक के पास से निर्मित इस सड़क के अनेक हिस्सों पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करते हुवे अनेक स्थानों पर सड़कों की चौड़ाई कम ज्यादा कर दी गई है तथा नालियों के निर्माण में भी खुले आम धांधली की गई है किंतु लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में ही खुले आम पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा यूं गोलमाल पूर्वक काम करवाने के पीछे समाचार प्रकाशन व जानकारी होने के बाद भी मंत्री द्वारा मौन रहना सभी की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। आखिर अधिकारियों को किसका वरदहस्त है की ये पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में भी अपनी चोरी की हरकतों से बाज नहीं आ रहे।इनके कार्य करने की शैली देखकर लगता है कि अन्य क्षेत्रों में तो इनके कार्यों का भगवान ही मालिक है मानो खुली भ्रष्टाचार की छूट इन्हे मिल चुकी है इसकी जानकारी शायद उच्च अधिकारियों को भी है किंतु खुलेआम जनता को बेवकूफ बनाने का ठेका पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ले रखा है जो विरोध के बाद भी ये अपनी मनमानियों से बाज नही आते ।बहरहाल कार्य रोका गया है तथा सभी की मांग है की नियमानुसार कार्य हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *