नगरी में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

  • कलश यात्रा में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी ध्रुव के साथ धमतरी के पूर्व विधायक हर्षद मेहता
  • 20 जनवरी से 23 जनवरी तक श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल मैदान नगरी में

आशा शर्मा की रिपोर्ट….

नगरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ नगरी में प्रथम बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन का शुभारंभ किया गया वहीं संध्या 6:00 बजे आधशक्ति गायत्री युग शक्ति गायत्री पर उद्बोधन हुआ।
सुबह 11 से हाईस्कूल मैदान यज्ञ स्थल से कलश यात्रा सद्गुरु ज्ञान गंगा, सद्ग्रंथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई जहां पर महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर वही साथ में सद्ग्रंथ लेकर चल रही थी करीब 3000 की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे हाथ में ध्वजा लेकर हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा विचार क्रांति अभियान सफल हो सफल हो नारा लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर राजा बाड़ा होते हुए नगरी शीतला मंदिर पहुंचकर माता तालाब में जल पूजा कर जल लिया गया वहां से लाइन पारा होते हुए बूढ़ा राव पारा जंगल पारा से बस स्टैंड होते हुए शोभा यात्रा वापस हाईस्कूल मैदान यज्ञ स्थल पर पहुंचा. जहां कलश की स्थापना पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के माध्यम से संस्कारों को पुनः जागृत कर घर-घर पहुंचाना है इस आयोजन में पुंसवन,अन्नप्राशन, नामकरण ,मुंडन विद्यारम्भ गुरु दीक्षा यज्ञोपविता आदि संस्कार निशुल्क कराई जाएगी गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वधान एवं मार्गदर्शन में होने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भागीदारी सुनिश्चित करने 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ दूसरे प्रदेश से काफी संख्या में यज्ञ में शामिल होने कल शाम से ही नगरी पहुंचने लगे थे………… साथ ही यज्ञ स्थल पर धार्मिक पुस्तकें और बहुत सारे स्टाल लगाए गए हैं सभी स्टालों में लोगों ने अपना जरूरत का सामान खरीदी कर रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ नगरी के समस्त सदस्य तन मन से लगे हुए हैं।

आज दिनांक 21 जनवरी प्रातः 6:00 बजे ध्यान साधना एवं योग 8:00 बजे यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ 12:00 बजे भोजन प्रसाद दोपहर 2:00 बजे कार्यकर्ता गोष्टी संध्या 6:00 बजे नारी जागो शाम को पहचानो पर उद्बोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *