ग्राम खैरझिटी मैं हुआ मड़ाई मेला का आयोजन

राजिम@आशा शर्मा। फिंगेश्वर के समीपस्थ ग्राम खैरझिटी में ग्राम वासियों के द्वारा भव्य मड़ाई मेला का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजिम भक्ति ना माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए।
रामू राम साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मड़ाई मेला के कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। श्री साहू ने कहा कि मड़ाई मेला हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं धरोहर है पूर्वजों द्वारा खेती किसानी का धान की फसल काट कर मड़ाई मेला का आयोजन करते आ रहे हैं। जिससे गांव में भाईचारा एवं एकता स्थापित होता है वरिष्ठ नेता रामू राम साहू ने आगे कहा कि मड़ाई मेला के माध्यम से गांव में देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ राउत नाचा करते गांव में घूमते हैं इस अवसर पर अनेकों गांव से अतिथियों का भी आगमन होता है जिससे आपस में मेल मिलाप एवं परिचय होता है। श्री साहू ने कहा कि ग्राम खैरझिटी एक अच्छा गांव है जहां सवार्थ का वातावरण है यहां भाजपा के 15 साल के डॉक्टर रमन सिंह मुख्यमंत्री के शासनकाल में विकास के अनेकों काम हुए हैं यहां पर विकास की जो भी और आवश्यकताएं होगी अवसर आने पर प्राथमिकता ग्राम खैरझिटी को होगा श्री साहू ने संबोधन में यह भी कहा कि इस ग्राम से 30 वर्षों से भी अधिक आना-जाना एवं लगा रहा है और आगे भी इस गांव से लगाओ एवं नाता रहेगा उक्त कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि रामू राम साहू को अपने गांव का नागरिक एवं किसान तथा क्षेत्र का सक्रिय नेता बताते हुए तिलक लगाकर श्रीफल एवं गमछा से सम्मान किया साथ ही अन्य उपस्थित अतिथियों का भी श्रीफल से सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुंडरदेही सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष्ण लाल साहू सरपंच सियाराम ध्रुव सोसाइटी के पूर्व उपाध्यक्ष नेतराम साहू पूर्व सरपंच राम किशन साहू दरियाव ध्रुव मधुकांत दीवान युवा मोर्चा के जिला मंत्री रामलाल ढोढर ओम प्रकाश दीवान नंदलाल ध्रुव चंद्रशेखर ध्रुव तुलसीराम ध्रुव गजेंद्र दीवान उदित युवा नेता रोहित साहू साहू समाज जामगांव पर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोहर साहू साहूकार साहू सहित गांव के प्रमुख तथा प्रतिष्ठित नागरिक के साथ-साथ भारी संख्या में ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन उमराव ध्रुव ने किया तथा आभार प्रदर्शन मधुकांत दीवान ने किया उक्त मई मेले में ग्राम वासियों द्वारा ग्राम में राउत नाचा के साथ सभी देवी देवताओं को मई बैरग निकालकर देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर बस्ती भ्रमण कराया तथा ग्राम की सुख-समृद्धि की कामनाएं किया रात में छत्तीसगढ़ी नाचा का आयोजन कर आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *