नगर विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित
उतई (सतीश पारख)। नगर पंचायत उतई पीआईसी की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पीआईसी के विभिन्न विभाग प्रभारी तोषण साहु,किरण संजय गोस्वामी,वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह गढ़े , सीएमओ सोहैल कुमार,इंजीनियर योगेश्वर राज सिंह,तथा श्रीमती देवांगन उपस्थित थे ।बैठक में नगर विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया तथा शीघ्र ही नगर पंचायत उतई आमसभा की बैठक आहूत करने पर चर्चा हुई।नगर पंचायत उतई के उपाध्यक्ष एवम पीआईसी में पदेन शिक्षा विभाग प्रभारी रविंद्र वर्मा निजी कारणों से पीआईसी की बैठक में अनुपस्थित रहे । पीआईसी में नवीन शामिल किए गए प्रभारी वीरेंद्र गिरी गोस्वामी और सुरता सिंह गढ़े की पीआईसी प्रभारी की हैसियत से यह प्रथम बैठक थी ।
