रायपुर जिले के 7 विधानसभा में धुआंधार बैठक प्रचार आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू

रायपुर। आम आदमी पार्टी के जिला संगठन की घोषणा के बाद निरंतर कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक एवं आम नागरिक जो हृदय से राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को आत्मसात करता है ऐसे लोगों की बैठक आयोजित कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी, पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष नंदन सिंह सचिव विजय कुमार झा ने बताया कि आज 19 जनवरी को संध्या 6:00 बजे रायपुर दक्षिण की बैठक पंकज बालोद्यान खोखोपारा में आयोजित की गई है। इसी प्रकार 20 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे अभनपुर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई है। 20 जनवरी संध्या 6:00 बजे रायपुर पश्चिम, 21 जनवरी संध्या 6:00 बजे रायपुर ग्रामीण, 22 जनवरी संध्या 5:00 बजे उत्तर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई है। आज रायपुर दक्षिण की बैठक में मुन्ना बिसेन, प्रवक्ता सागर क्षीरसागर, नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र पवार, आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *