टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता पोंड मे प्रारम्भ,,

खबर हेमंत तिवारी पांडुका / स्टार क्रिकेट क्लब पोंड के तत्वाधान मे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज मिनी स्टेडियम पोंड शुभारम्भ किया गया l मुख्य अतिथि वनसभापति रजनी सतीश चौरे जनपद पंचायत छुरा के हाथों से हुआ l अध्यक्षता दयाबती दीवान सरपंच रही l हर वर्ष के भाती इस साल भी पोंड में क्रिकेट का आयोजन रखा गया l कई ग्रामो की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है l इस अवसर पर श्रीमती चौरे ने कहा की क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो हर गावो में खेला जाता है l और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के हिसाब से खेलना क्रिकेट चाहिए l खेल ही जीवन में व्यक्ति को तन मन से स्वास्थ रखता है हर व्यक्ति को कोई ना कोई खेल खेलना चाहिए l इस अवसर रजनी सतीश चौरे के अलावा दयाबती दीवान, नरेश चौरे, बल्लू साहू, ताम्रधवाज विश्वकर्मा, मिलन ढीमर, शाहिल खान, सुभाष कश्यप, रेखराज कश्यप, घनश्याम धुव, बिसे साहू, खिलाडी व ग्रामीण जन उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *