दिलीप साहू को दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मध्य पाटन मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

पाटन। जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग जितेंद्र वर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला भाजपा की घोषित नई कार्यकारिणी में पुराने एवं नए ऊर्जावान कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। इसी तारतम्य में पाटन के वरिष्ठ भाजपा नेता जिला साहू संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पूर्व सदस्य दिलीप साहू को जिला उपाध्यक्ष के रूप में टीम में जगह दी गई है। श्री साहू को जिला उपाध्यक्ष बनने पर पाटन क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। श्री साहू को जिला उपाध्यक्ष बनने पर पाटन मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, महामंत्री हरिशंकर साहू, विनय चंद्राकर, उपाध्यक्ष दिनेश साहू, कृष्णा भाले,गंगादीन साहू,अखिलेश मिश्रा, दामोदर चक्रधारी,होरी देवांगन, योगेश निक्की भाले,हर्ष भाले, केशव बंछोर, रानी बंछोर, निशा सोनी, कुणाल शर्मा, केवल देवांगन, सागर सोनी, प्रेम लाल साहू,नीलमणि साहू,चित्रसेन साहू, भजन साहू,लालजी साहू,निर्मला जय वर्मा सहित मध्य पाटन मंडल के समस्त कार्यकर्ता गण हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *