भोजराज सिन्हा होंगे नगर पालिक निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष/ दया सिंह होंगे उपनेता, वीणा चंद्राकार बनी सचेतक

भिलाई (सतीश पारख) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष की सूची जारी कर दी है। चार बार के पार्षद भोजराज सिन्हा को नगर निगम भिलाई का नेता प्रतिपक्ष बनाया है, वही भाजपा ने पहली बार उपनेता प्रतिपक्ष
भी बनाया है। भाजपा पार्षद दया सिंह को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पार्षद वीणा चंद्राकार को सचेतक नियुक्त किया है।पार्टी संगठन द्वारा विश्वास जताने के लिए सभी ने वरिष्ठ नेताओं का आभार माना है।सभी को नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *