संचालक कोष लेखा ने रोमांचक मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया

  • अपर संचालक खाद्य जायसवाल ने किया शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन

नवा रायपुर :: विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 38 टीम शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक रामसागर कौशले ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विगत दो वर्षों से आयोजित नहीं हो पाया था, यह एमपीएल का 6वॉ वर्ष है।इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

सोमवार को NPL क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच खारुन 11 पंचायत विकास भवन और संचालनालय श्रम आयुक्त के बीच खेला गया जिसमें खारुन 11 पंचायत विकास भवन की टीम विजयी रही।

आज का दूसरा मैच रिहंद रॉयल्स मंत्रालय और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के बीच खेली गई जिसमें रिहंद रॉयल्स मंत्रालय की टीम विजयी रही।

आज का तीसरा मैच संचालनालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं संचालनालय वाणिज्य कर जीएसटी के बीच खेली गई जिसमें संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति की टीम विजयी रही।

आज का चौथा मैच संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बीच खेली गई जिसमें संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन की टीम विजयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *