भाजपाईयों के द्वारा रासुका एक्ट के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया*

*बेमेतरा(सुनील नामदेव)- आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना बस स्टैण्ड के हनुमान मंदिर के पास भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धरना-प्रदर्शन कर रासुका एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया,भाजपा नेताओ ने सरकार पर आरोप लगाया कि ये छत्तीसगढ़ियों पर अत्याचार कर रही है भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार धर्मांतरण को संरक्षण देकर आदिवासियों पर जुल्म करना बंद करें, काँग्रेस की भूपेश बघेल रासुका कानून को जल्द से जल्द वापस ले,छत्तीसगढ़ सरकार रासुका कानून लागू कर छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल लगाने का षणयंत्र रच रही है ,जिसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती हैं और करती रहेगी।धरना-प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा,प्रहलाद रजक, नरेंद्र वर्मा,दयावंत बांधे,विकासधर दीवान,विजय सिन्हा,विकास तम्बोली,सहित भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *