रायपुर। छत्तीसगढ़ मितानिन संघ की महिलाओं के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा न करने से नाराजगी व्यक्त करते हुए, राजधानी में महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें 25,000 महिलाएं शामिल है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हो पिंडी एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने आंदोलनकारियों का समर्थन किया है आज प्रदेश प्रभारी संजीव झा राजधानी पहुंचे और बड़ी संख्या में महिलाओं के रैली धरना को देखकर दुख व्यक्त किए कि महिलाओं का शोषण छत्तीसगढ़ राज्य में जारी है तथा चुनावी घोषणा पत्र का पालन नहीं किया गया है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने नारी शक्ति के अपमान की निंदा की है।
