अच्छी खबर: एक और कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर लौटे। एक्टिव मरीजों की संख्या 4

रायपुर.देश भर में जब कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस कम हो रहे हैं. कोरोना संकट के बीच एम्स रायपुर से आज एक और मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. स्वास्थ्य होने वाला युवक सुुुरजपुर जिला का रहने वाला है. उसे अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन पर रहना होगा. प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4 हो गई है. सभी मरीजों की हालत स्थिर हैं।

एम्स रायपुर द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज एक और कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो गया है. उसे छुट्टी दे दी गई है. गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में अब तक 59 कोरोना मरीज मिले है, जिनमें से 55 की रिकवरी हुई है. उन्होंने कहा कि इस समय हमारे पास 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज। हालाकिं कल दुर्ग में रैपिड टेस्ट में चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ,फाइनल रिपोर्ट के लिए सैंपल एम्स भेजा गया है। चार में से धमधा के 3 और भिलाई का एक शख्स पॉजिटिव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *