राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन


राजिम@आशा शर्मा। गरियाबंद जिले के राजिम से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। पुनीत राम साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग़ौरतलब हो कि पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे राजिम क्षेत्र के बासीन खपरिपरा के निवासी थे। वे सरल मृदुभाषी संघर्षशील एवं क्षेत्र के विकास पुरुष रहें जिनके निधन से क्षेत्र एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *