आशा शर्मा की रिपोर्ट
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज बाबा कुलेश्वरनाथ जी का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, आपको बता दे कि बाबा कुलेश्वरनाथ जी का मंदिर त्रिवेणी संगम के बीचोबीच स्थित है जोकि गरियाबंद, रायपुर व धमतरी जिला की सीमाओं को छूता है। आज मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा के दर्शन हेतु लोगो की भीड़ दिनभर लगी रही, भक्त बाबा के दर्शन हेतु देश व प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे, व दर्शन प्राप्त कर अपने खुशहाल जीवन की कामना भी की।
बाबा कुलेश्वरनाथ जी की जय
