अरसनारा विद्यालय में वार्षिकोत्सव 22 जनवरी को आयोजित

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️ शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व मध्यमिक शाला अरसनारा का शाला प्रबंधन एवं पालक समिति का बैठक आहूत हुआ। जिसमें ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस पर सुबह बच्चों की उपस्थिति में प्रभात फेरी किया जाएगा। जिसमें ग्राम के प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। पिछले वर्षो से कोवीड 19 से सुरक्षित रहने हेतु शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाया था, जिसके कारण इस वर्ष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी किया गया है । अतः शाला प्रबंधन समिति के बैठक मे 22 जनवरी 2023 को वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे सरपंच हरिशंकर साहू, पूर्व उपसरपंच बलदाऊ प्रसाद वर्मा, ठाकुरराम वर्मा पूर्व उपसरपंच, पंच किशन साहू, रामेश्वरी साहू, पिलेश्ववरी साहू, शिक्षकगण डी आर वर्मा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, कमलेश सिंगौर, देवसिँह बंजारे, योगेंद्र साहू, रेणुका वर्मा,सुश्री मीनू कन्नौजे बैठक में उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *