मकर संक्रान्ति के पर्व पर राजिम के त्रिवेणी संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

खबर –हेमंत तिवारी पांडुका-प्रदेश के धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आज तड़के सुबह मकर सक्रांति पर्व को लेकर अंचल सहित प्रदेश के दूर दराज से काफी लोग पुण्य स्नान करने पहुंचे।त्रिवेणी संगम में महिलाओं ने पुण्य स्नान कर रेत के बालुओ से भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर विधि वत पूजा अर्चना कर आरती की व भगवान राजीव लोचन कुलेश्वर नाथ महादेव की मंदिर में मत्था टेक परिवार की सुख समृद्धि की कामना किये है।छत्तीसगढ़ के प्रयाग नगरी के नाम से राजिम धर्म नगरी का प्रदेश में एक अलग ही पहचान होने से मकर सक्रांति के अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था को लेकर जन शैलाब उमड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *