महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल के लिए विधायक ने किया 5 लाख की घोषणाआर्यभट्ट महाविद्यालय में आयोजित किया गया स्नेह सम्मेलन व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

पाण्डुका- स्थानीय आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नेह सम्मेलन व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सुआ, करमा, ददरिया सहित बालीवुड व देशभक्ति गानों पर एकल नृत्य व सामुहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आकर्षण प्रस्तुति देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक भावविभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र में दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे हिंदी भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर रहा है। जिसके कारण आज शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अंग्रेजी स्कूल में जाकर अंग्रेजी पढ़ने, लिखने व बोलने में पारंगत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष धर्म, जाति के नाम पर जनता को लड़ा रहे हैं। जो विकास कार्य भाजपा शासन काल के 15 वर्षो में नही हुआ था, वह कार्य कांग्रेस सरकार सिर्फ 4 वर्षो में विकास सभी तरफ दिख रहे हैं। प्रदेश सरकार के नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना से सभी वर्ग के लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख की घोषणा किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सत्र के कार्यक्रमो के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू व महाविद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन के सचिव संगीता मिश्रा, जिला महामंत्री ठाकुर राम साहू, मोतीलाल साहू, पूर्व जनपद सभापति नारायण साहू, सरपंच योगेश्वरी साहू, उपसरपंच राजेश यादव, आनंद वर्मा, डॉ रमेश साहू, प्रीत राम साहू, प्राचार्य रामनारायण निर्मलकर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *