रायपुर में तीन करोड़ की विदेशी सिगरेट पकड़ी गई,,चार गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग तीन करोड़ रूपए की विदेशी सिगरेट पकड़ी है। इसके साथ ही विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, आरोपियों के पास से फ्रांस के पेरिस की 30 लाख सिगरेट मिली है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) रायपुर इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमेें एचडीपी (हाई डेंसिटी पालिथीन) बैग में पैक पेरिस ब्रांड की तस्करी की गई सिगरेट जब्त की गई। डीआरआई ने ट्रक चालक और सहकर्मी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *