अभाव में भी प्रभाव बनाने की क्षमता है पाटन कालेज के विद्यार्थियों में — आशीष वर्मा

प्रदेश के मुखिया को रोल माडल मानकर आगे बढ़े युवा — देवेंद्र चंद्रवंशी

पाटन==शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवम विज्ञान महाविद्यालय पाटन में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कालेज छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसमें देशभक्ति,बारहमासी गीत,छतीसगढ़ी गीतो पर नृत्य,शिक्षा प्रद प्रहसन प्रस्तुत किया गया जिसका सभी छात्र छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया विश्विद्यालय एवम महाविद्यालय स्तर पर मेरिट पर आने वाले छात्रों का भी मोमेंटो ,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया इस आयोजन के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा रहे अध्यक्षता जन भागदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप किया विशेष अतिथि चर्म शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बीजोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद सदस्य दिनेश साहू उपस्थित रहे मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि अभाव में प्रभाव दिखाने की ताकत है पाटन कालेज के छात्रों में है ,पाटन कालेज से पढ़कर आज यंहा विद्यार्थी बड़े बड़े पदों पर विराजमान है श्री वर्मा ने आव्हान करते हुए छात्रों से शिक्षा के साथ साथ समाज के प्रति भी अपने दायित्व को ध्यान रखने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के छात्र भी प्रदेश के बड़े ओहदों में जाने के लिए अपने आप को तैयार करें श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा के लिए बेहतर कार्य किया है उनकी सोच है कि शिक्षा के माध्यम से प्रदेश का विकास हो सकता है देश लेकर विदेश तक प्रदेश का नाम होता है जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र अपने प्रदेश के मुखिया को रोल माडल मानकर अपने स्तर को सुधार कर सकते है जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा को सामने लाने का एक उचित माध्यम है स्नेह सम्मेलन है महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्राचार्य वी .एस. छाबड़ा ने किया मंच संचालन प्रो.साधना रहटगांवकर ने किया आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जागृत कुमार ने किया इस अवसर पर कालेज के प्रोफेसर शैलेश मिश्रा, प्रो. के के वर्मा,प्रो उमेंद्र,प्रमोद मिश्रा,चंद्रशेखर देवांगन, स्टाफ , पार्षद लीलाधर वर्मा,योगेश्वर वर्मा,उमाशंकर निर्मल,संतोष पटेल,चिंताराम निषाद,नीरज सोनी,आयुष टिकरहिया के अलावा अन्य उपस्थित रहे,,