*नववागढ़(सुनील नामदेव)- नगरपंचायत नवागढ़ में स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में विवेकानंद जयंती युवा महोत्सव के पावन अवसर पर विवेकानंद जयंती एवं विवेकानंद मेला 2023 एवं आनंद मेला का आयोजन में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संसदीय सचिव मा.गुरुदयाल सिंह बंजारे जी,के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के प्रबंधक भाई वीरेंद्र जायसवाल (एल्डरमैन) जी एवं समस्त स्टॉप बच्चो को बधाई एवं शुभकामनाऐ के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित श्री तिलक घोष जी अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़, श्री राकेश जायसवाल जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अमित जैन एल्डरमैन, शिव बंजारे मंडी सदस्य, तुलसी बांधे कांग्रेसी नेता एवं छोटे- छोटे स्कूली बच्चे पालकगण उपस्थित हुए।
नवागढ़ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई*
